उत्तर प्रदेश फतेहपुर थरियांव थानां क्षेत्र के कासिमपुर बीबी हाट गाँव के समीप बुधवार की रात पैदल घर जा रहे 53 वर्षीय अधेड़ को बाइक सवार दो लोगो ने टक्कर मारने के बाद उसे जमकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बीबीहाट गाँव निवासी छेदी लाल का 53 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू बीती रात पैदल अपने गाँव के समीप से घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो लोगो ने उसको टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर उसको जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन घायल को सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराते हुए घटना की सूचना पुलिस को दिया।

वही जिला अस्पताल में घायल अवस्था मे भर्ती श्यामबाबू ने मीडिया को बताया हमारे क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी के खनन का खेल काफी समय से चल रहा है। जिसका हमारी तरफ से बराबर विरोध किया जाता रहा है। उसी की खुन्नस में बीती रात खनन माफिया साजन और उसका गुर्गा सत्यम जो खनन माफिया साजन के लिए काम करता है दोनों ने मेरे ऊपर बाइक चढ़ाकर मुझे गिरा दिया फिर बड़ी बेरहमी से हमको मार पीटकर धमकी देकर गए है। जिसकी जानकारी हमारे परिजनों को हुई तो सरकारी एम्बुलेंस से हमको यहां लाकर भर्ती कराया है और घटना की लिखित सूचना स्थानी थाने में दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share