G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव में पति पत्नी के हुए विवाद के बाद पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना तुरन्त सरकारी एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बडनपुर गाँव निवासी लाला गुप्ता और उसकी 26 वर्षीय पत्नी माया गुप्ता का किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया पति लाला गुप्ता ने अपनी पत्नी माया गुप्ता को डाँट दिया। जिससे पत्नी माया गुप्ता ने क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वही घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसके इलाज में लगे हुए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share