G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा के तत्वाधान में अंबरीश चंद्र प्रधान सहायक का विदाई सम्मान समारोह कलेक्ट स्थित संघ भवन में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गयाl जिलाधिकारी द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को साल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि यदि किसी कर्मचारी को व्यक्तिगत भी कोई समस्या होती है तो वह मुझसे संपर्क स्थापित कर सकता है।

सभी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को शासकीय संबंध के साथ-साथ व्यक्तिगत संबंध भी अच्छे रखना चाहिए इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह अपर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट एवं तहसील के कर्मचारी गण उपस्थित रहे संचालन संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन द्वारा किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share