उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा पुलिस चौकी के समीप एन० एच० 2 पर दो बाइको की आपस मे हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के कंसापुर गाँव निवासी दर्शन का 40 वर्षीय पुत्र गजराज अपनी 35 वर्षीय पत्नी छेददी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए फतेहपुर आ रहा था। जब वह थरियांव थानां क्षेत्र के पुलिस चौकी हसवा के समीप एन० एच० 2 पर पहुंचा तभी सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक सवार दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल दम्पति को भर्ती कर उनके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!