उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने के समीप रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकाल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था मे सरकारी एम्बुलेंस से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार टेकसारी बुजुर्ग गांव निवासी गिरधारी लाल का पुत्र अनिल अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थरियांव थाने के समीप रोड पार कर रहा था। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया।

वाहन की चपेट में आने से अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एम्बुलेंस 108 नम्बर को दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला।अस्पताल लाकर भर्ती कराया।जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!