उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के ग्राम देहवली पाइप सेंटर के समीप अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार कर निकल गया। जिससे साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गाँव निवासी भिक्खु का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद जो मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था।

रोज की भांति कल भी वह मजदूरी कर साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था तभी उसको तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे अरविंद गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीयो से मिली सूचना पर सरकारी एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में लगे हुए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share