उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गाँव मे ज़हरीले सर्प के काटने से युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत सरकारी एम्बुलेंस से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गांव निवासी सहदेव का 25 वर्षीय पुत्र रामचंद्र घर पर हो रहे प्लास्टर के लिए मोरंग छान रहा था तभी वहाँ पर मौजूद ज़हरीले साँप ने उसको डस लिया।

जब कुछ समय बाद सर्प के ज़हर ने अपना असर दिखाया तो उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजन उसको सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसके इलाज में लग गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!