उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले में गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की सेक्टर बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में संभल लोकसभा में जाते हुए जनपद के नगर पंचायत महमूदपुर माफ़ी पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का पूर्व प्रधान पति इरफ़ान वारसी ने अपने कार्यालय पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर शाल उड़ाकर सम्मानित भी किया। निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की पदाधिकारियों के साथ गांव चलो अभियान के तहत बैठको का सिलसिला चल रहा है | इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ और सेक्टर प्रभारियों से निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को जमीनी स्तर पर काम करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनाधार के विस्तार को और तेजी से आगे बढ़ाने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ रणविजय सिंह ,सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल निर्मल सिंह सागर, सत्यपाल कश्यप ,सुरेश चंद्र दिवाकर , रणसिंघ भारती, इरफ़ान वारसी, रिज़वान वारसी ,यामीनु वारसी , अरकान वारसी, अख्तर ,तहसीन सैफी ,मो कैफ आदि मौजूद रहे।

By

Share
Share
error: Content is protected !!