उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर मोहल्ले में एक तीन वर्षीय बच्ची अपने घर की छत पर खेलते समय छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको परिजन अपनी गोद मे उठाकर भागते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर मोहल्ला निवासी शिव बाबू की तीन वर्षीय पुत्री अनंन्या अपने घर की छत पर खेल रही थी। तभी खेलते समय वह सीढ़ी के रास्ते छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची के घायल होते ही घर मे चिलपुकार मच गई। परिजन तुरन्त बच्ची को गोद मे लेकर भागते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल बच्ची को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए। खबर लिखे जाने तक बच्ची की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!