G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में माह के प्रथम शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, विकास, विद्युत, शिक्षा, कृषि, नलकूप, भूमि विवाद, पेंशन, सिंचाई आदि विभागों से सम्बंधित कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारित किये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब, लापरवाही क्षम्य नही होगी।

उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर शिकायतकर्ता की छोटी या बड़ी समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और धरातल पर शिकायतों का समय सीमा के अन्तर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता एवं गम्भीरता से सुनें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनील भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, उपायुक्त मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share