उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के एन०एच०2 पर दो बाइको की भिड़ंत में एज बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सनगाँव गांव निवासी राजू का 38 वर्षीय पुत्र निरंजन किसी काम से फतेहपुर के लिए निकला था वह बाइक पर सवार होकर जैसे ही मेन रोड एन०एच० 2 पर पहुंचा तभी सामने से एक दूसरी तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें निरंजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेंस की दिया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल की इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!