उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कें हुसैनगंज थानां क्षेत्र के कधइ का पुरवा गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर लगने से साइकिल पर पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के नरौली गाँव निवासी हरि प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी धुरपति देवी अपने दामाद के साथ साइकिल से दवा लेने जा रही थी। जब वह थानां क्षेत्र के कधइ का पुरवा गाँव के समीप पहुंची तभी पिकअप ने उसकी साइकिल मे टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!