उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के अल्लीपुर गाँव मे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रोड पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचीं सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। थानां क्षेत्र मन्झुपुर गाँव निवासी स्व.मुन्ना रैदास का 32 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश रैदास किसी काम से अल्लीपुर आया था। जब वह रोड़ पार कर रहा था गभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे राम प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी सरकारी एम्बुलेंस को दी गई। वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच कर घायल को मृत घोषित कर दिया।और दूसरे युवक महेंद्र रैदास पुत्र जयकरण रैदास उम्र 26 वर्ष निवासी अमौरा थाना मलवा जनपद फतेहपुर को भर्ती कर उसका इलाज सुरु कर दिया। वही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि मृतक की पत्नी अनीता व आठ वर्षीय पुत्री प्रीति और तीन वर्षीय पुत्र छोटू का रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
