उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थानां क्षेत्र में भदयीं गाँव मे स्थित एक ईट भट्टे में ईट पथाई करने वाले लेबर को किसी ज़हरीले कीड़े के काटने से जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो सरकारी एम्बुलेंस से उस्को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहा डॉक्टर ने जाँच कर उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भदयीं गाँव मे स्थित सदन सिंह के भट्टे में आठ माह पूर्व छत्तीसगढ़ के मटियारी थानां क्षेत्र के सिपथ गाँव निवासी मुन्ना गंधर का 35 वर्षीय पुत्र सन्तोष कुमार गंधर और उसका भाई अशोक कुमार गंधर का परिवार दोनों ईंट पथाई का काम करने आये थे। बीती रात किसी ज़हरीले कीड़े ने सन्तोष कुमार को काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसको सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच कर उसको मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के साथ आये उसके परिजन मृतक के शव को अपने साथ लेकर चले गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

