उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थानां क्षेत्र के सरैला गाँव के समीप साइकिल सवार दो सगी बहनों को बस ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल से गिरकर दोनों बहनें घायल हो गईं। जिनकी सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गयी मौके पर पहुंची एम्बुलेन ने घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थानां क्षेत्र के रूपपुर गाँव निवासी मुन्नी की 17 वर्षीय पुत्री प्रेमा व उसकी शादी सुदा 24 वर्षीय बडी बहन हेमा पत्नी कमलेश ग्राम बहती थानां मलवा दोनों बहनें साइकिल से सरैला बैंक आईं थी। बैंक का काम निपटा कर दोनों वापस साइकिल से अपने गाँव रूपपुर जा रहीं थीं। तभी सरैला गाँव के समीप साइकिल सवार दोनों बहनों को बस ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल से गिरकर दोनों बहनें घायल हो गईं। वही घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गयी मौके पर पहुंची एम्बुलेन ने घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल बहनों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share