उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पाताली देवी मंदिर को जाने वाली रोड से पूर्व दिशा में बने एक पुराने मंदिर के समीप जंगल में काफी समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का क्षेत्रीय पुलिस व स्वाट टीम प्रथम ने भंडाफोड़ करते हुए अवैध असलहों का जखीरा व उपकरण बरामद किए हैं। फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार करने सफल हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहानाबाद थानाध्यक्ष व स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पाताली देवी मंदिर को जाने वाली रोड से पूर्व दिशा में बने एक पुराने मंदिर के समीप जंगल में काफी समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री पर टीम ने छापेमारी किया।

जिसमें पुलिस को मौके से फैक्ट्री संचालक संतोष पाल पुत्र सुंदर पाल निवासी ग्राम गड़रियन की अडार मजरे जमरावां थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने फैक्ट्री से 23 तमंचे, दो कारतूस, एक मोबाइल की-पैड समेत अवैध असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। संतोष पाल अवैध असलहा बनाने का कारीगर है जो अवैध असलहा बनाने में पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। जो जेल से छूटने के बाद पुनः इसी कार्य में व्यस्त हो जाता है। अभियुक्त के खिलाफ हुसैनगंज थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रूपये का ईनाम दिये जाने की घोषणा की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!