G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में रोड पार करते समय एक महिला अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गई। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो परिजन इलाज के लिए तुरन्त सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मोती सिंह किसी काम से रोड पार कर रही थी। उसी समय रोड से निकले किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर लगने से महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो तुरन्त परिजन घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share