फ़तेहपुर सदर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद सपा प्रत्याशी राज कुमार मौर्य 1854 मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी से जीते। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी को मिला 36185 मत और राजकुमार मौर्य (सपा) को 38039 मत जबकि मो0 आसिफ़ (बसपा) को 9016 मत मिले है। सपा सदर नगर पालिका परिषद में दूसरी बार अपना कब्जा बरकरार रखा है। वही बिन्दकी नगर राजकीय बालिका इंटर कालेज में हो रही निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राधा साहू ने 7711 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्ववंदी सपा की सावित्री देवी को 1603 मतो से हरा कर चुनाव जीत गयी है।

वही कांग्रेस प्रत्याशी फूलबानो की तरफ मुस्लिम मतदाताओं ने रूझान किया और उन्हें 2966 मत हासिल हुये। मुस्लिम बाहुल्य इलाको में कांग्रेस की बढ़त ने साइकिल की हवा निकाल दिया। वही वैश्य बाहुल्य इलाको में भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालु का जादू नही चला। चुनाव में बसपा की नीलम सोनी को 597, कांग्रेस की फूलबानो को 2966, भाजपा की राधा साहू को 7711, आप की श्याममनी को 1155, सपा की सावित्री को 6108 मत हासिल हुई। वही 63 मतदाताओं ने नोटा में मोहर लगाकर किसी भी प्रत्याशी को पसंद नही किया। टोटल मतो में 891 मत अवैध भी हुए है।

वही जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष से सपा के आबिद हसन अध्यक्ष बने।आबिद को 3720 मत मिले, जब कि दूसरे नम्बर पर भाजपा के अखिलेश को 2789 वोट मिले।
खागा तहसील क्षेत्र की पांच नगर पंचायतों में तीन पर भाजपा रही भारी। खागा नगर पंचायत चुनावों में मतगणना उपरांत खागा तहसील क्षेत्र के पांच नगर पंचायतों में तीन सीटों पर भाजपा ने मारी बाजी।

और दो सीटों में निर्दलीय प्रत्याशी व दूसरे सीट पर सपा प्रत्यासी ने भाजपा को शिकस्त किया। खागा कस्बे के शुकदेव इंटर कॉलेज परिसर में चल रही मतगणना में नगर पंचायत किशनपुर में अध्यक्ष पद से चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सोनकर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी को लगभग 479 मतो से पराजित कर विजय हासिल किया।

इसी प्रकार से धाता नगर पंचायत अध्यक्ष पद से चुनाव लड रही भाजपा प्रत्याशी रेखा सरोज ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सरोज देवी को 1110 वोटों से शिकस्त कर विजय हासिल किया।इसी तरह से खागा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गीता सिंह ने तीसरी बार हैट्रिक लगाकर अपने निकटतम प्रत्याशी बसपा से भारी बढ़त बनाकर चल रही है।

जिससे दूर-दूर तक प्रतिद्वंदी के छूने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। वही खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद से चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह ने भारी हुंकार भरने के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान चन्द्र केसरवानी ने 380 वोटों से मात दे दिया। वही हथगाम नगर पंचायत अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने अपने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को शिकस्त कर विजय हासिल किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By