उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र बाभन तारा गाँव के समीप एक युवक साइकिल से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बभन तारा गांव निवासी हल्की का 50 वर्षीय पुत्र रामकिशन किसी काम से साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तभी उसको बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!