उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के दादो पुल के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीयों से मिली सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद निवासी रामेश्वर का 50 वर्षीय पुत्र जगतपाल किशनपुर कस्बे में रिस्तेदारी मो हो रहे शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। जब वह दादो पुल के समीप पहुंचा तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में जगतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। वही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!