G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से कुछ महिलाएं ट्रैक्टर पर सवार होकर रकउहा गांव कथा सुनने जा रही थी तभी एक महिला ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी बुद्धा की 40 वर्षीय पत्नी कन्ने देवी कुछ महिलाओं के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रकउहा गांव कथा सुनने जा रही थी।

जैसे ही उसका ट्रैक्टर रकउहा गांव के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर पर सवार कन्ने देवी ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share