उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में देवरानी व जेठानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर जेठानी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन जेठानी को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी वीरेन्द्र और लवकुश दो भाई और दोनों की पत्नियां साथ रहती है।

आज बड़े भाई वीरेन्द्र की पत्नी सीता देवी और छोटे भाई लवकुश की पत्नी कल्लो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर बड़े भाई वीरेन्द्र की 32 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सीता देवी को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!