उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस खागा में सूरज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। समाधान दिवस में जनता की समस्याये सुनी गयीं तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड हथगाम के ग्राम संवत स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय पशु चिकित्साधिकारी डा० विजय सिंह, ग्राम प्रधान एवं गौपालक उपस्थित रहे। गौशाला में रक्षित पंजिकाओ का अवलोकन किया गया। गौशाला में 104 गौवंश संरक्षित पाये गये एवं सहभागिता योजना के अन्तर्गत 09 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। गौशाला में बने वर्मी कम्पोस्ट का निरीक्षण किया गया।

ग्राम प्रधान को गौशाला के नामकरण एवं गौशाला के बने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर विक्रय आदि का सुझाव भी दिया गया। पशुओं के रहने हेतु टीन शेड, भूसा, चारा, पानी आदि व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!