उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमीन पठान ने स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। इस मौके पर उनके साथ में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव उपाध्यक्ष मोहित सिंह भी मौजूद रहे। आमीन पठान ने कहा कि कुछ लोग जमीन पर राज करते हैं और कुछ लोग दिलों पर स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने जमीन पर ही नहीं बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की है। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन हमारे देश के सभी नौजवानों के दिलों में आज भी जिंदा है। राजीव गांधी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। वह बार-बार कहते थे भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ-साथ ही उनका अन्य बड़ा मकसद 21वीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए राजीव गाँधी ने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति शिक्षा का प्रसार 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार का प्रयोग पंचायती राज आदि शामिल है। पठान ने कहा रक्तदान महादान है इसमे सभी युवाओं को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए।

By

Share
Share
error: Content is protected !!