G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे दोनों रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेंस को दी सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अशोक कुमार का 30 वर्षीय पुत्र मोहित व उन्नाव जनपद के स्वर्गीय भगवती का 72 वर्षीय पुत्र बजरंग जो दोनों आपस में मामा भांजे हैं।

आज बाइक से फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे दोनों मामा भांजे रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों को भर्ती कर उनका इलाज किया। वही घटना की सूचना पीड़ितों के परिजनों को हुई तो उन्नाव जनपद से पहुंचे पीड़ित के परिजन दोनों को अपने साथ लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share