उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र में हुई डेढ़ लाख की लूट की सूचना मिलने से खूब हलाकान होने के बाद पुलिस ने गुमराह करने और झूठा मुकदमा लिखाने वाले को गिरफ्तार कर पैसे बरामद करते हुए न्यायालय भेज दिया। आपको बताते चले 22 मई को राजेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी दरियापुर थाना कल्यानपुर ने 112 नम्बर पर डायल कर सूचना दिया कि वह बैंक से 1,50,000 रुपये निकालकर महरहा नहर पटरी पकड़कर आ रहा था। तभी पीछे से तीन लोग बाइक पर सवार मुंह बांधकर आये और उससे रुपये लूटकर फरार हो गए। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए। मुकदमा 142/2023 धारा 392 दर्ज कर तफ्तीश शरू किया तो यह निकल कर आया कि वादी के द्वारा रंजिश के चलते प्रतिवादीगण को फंसाने के उद्देश्य से बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर ले जाते समय रास्ते में लूट लिए जाने की झूठी सूचना देकर फर्जी कहानी रचकर झूठा मुकदमा लिखाया था। पैसे घटनास्थल के समीप ही पत्थर के नीचे दबाकर एक झाड़ी में छिपा दिए थे। वादी के बयानों पर शंका होने पर विपक्षीगण के मोबाइल का लोकेशन अन्य अन्य स्थानों पर होने तथा विपक्षी एवं अन्य गवाहों के बयान के आधार पर लूट की सूचना संदिग्ध प्रतीत होने के कारण वादी से गहनता से की गई पूछताछ पर स्वयं वादी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना की पूरी सच्चाई बताई। तथा वादी की निशांदेही पर छिपाये गये डेढ़ लाख रुपये बरामद करते हुए प्रभारी निरीक्षक आनन्द प्रकाश शुक्ला ने न्यायालय भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

