उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक महिला ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई है तो उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असोथर कस्बा निवासी 25 वर्षीय अंजली तिवारी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज किया।

वही महिला के साथ आई उसकी सास ने बताया ज़हरीला पदार्थ खाने की कोई खाश वजह नही है छोटी सी बात के चलते ज़हरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के लिए लेकर आए हैं सास ने अपना और महिला के पति का नाम गुप्त रखते हुए अंजली की तबियत में सुधार होने पर इलाज करा कर चली गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!