उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शासन के मंशानुरूप पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में वन अधिकारियों द्वारा मिशन लाइफ के प्रति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनपद के समस्त विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन लाइफ के प्रति ग्रामीणों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूक कराते हुए वन अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों का विवेक ढंग से उपयोग करने की जानकारियां दी जा रही है। और इन्होंने बताया कि इन सभी संसाधनों के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।तथा इन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, अपशिष्ट में कमी, उर्जा की बचत आदि के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते है। और इन्होंने बताया कि दिनांक 12 मई 2023 से 31 मई तक यह अभियान दिनांक 6 जून 2023 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर तक चलेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share