G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 27 मई को जिला स्तरीय पल्स पोलियो रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया। रैली में डायट के प्रशिक्षु रामरती मेमोरियल चिकित्सालय के नर्सिंग अभ्यर्थियों, आशा एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली जिला अस्पताल से निकल कर आबूनगर चौकी होते हुये बिन्दकी बस स्टाप पहुँची और जिला अस्पताल के प्रशासनिक भवन में एक सभा में परिवर्तित हो गयी।

सभा को सम्बोधित करते हुये डा० सुरेश कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रतिरक्षण / नोडल अधिकारी पल्स पोलियो द्वारा उपस्थित लोगों व आम जनमानस से यह अनुरोध किया गया कि 28 मई से आरम्भ हो रहे पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ में लाकर पोलियो ड्राप ज़रूर पिलाये।

वही जिलाधिकारी ने भी कहा कि 28 मई को बूथ दिवस के दिन जिले के सभी शासकीय विद्यालय खोले जायेगें तथा अध्यापक व ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों को बुलावा टोला के माध्यम से बुलाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा, जिससे बच्चों को पोलियो ड्राप शत-प्रतिशत पिलाई जा सके।

चरण 28 मई में बूथ दिवस को 1280 बूथ, 45 ट्रांजिट 39 सचल दल व 256 पर्यवेक्षक तथा घर-घर टीम दिवस में 884 घर-घर टीम, 45 ट्रांजिट टीमे 39 सचल दल व 272 पर्यवेक्षक कार्यरत रहेगे। बूथ दिवस एवं घर-घर टीम दिवस का समय प्रातः 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक निर्धारित है। 28 मई, 2023 को बूथ दिवस, 29 मई, 2023 से 02 जून, 2023 तक घर-घर टीम दिवस व 05 मई, 2023 को बी टीम एक्टीविटी सम्पादित की जायेगी। इस मौके पर रैली में डा० सुनील भारतीय, मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० सुरेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आर०सी०एच० डी०पी०एम०, सहायक शोध अधिकारी, प्रतिरक्षण अनुभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारी, प्रतिनिधि यूनीसेफ, डब्लू० एच० ओ० यू० एन० डी० पी० एवं आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share