उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम ब्लॉक क्षेत्र के परमहंस परमानन्द आश्रम बड़ा शिवालय घाट पट्टी शाह में आज छठा दिन आवाहित पूजा देव आवाहन यज्ञाचार्य पारसनाथ द्विवेदी सहित अन्य कथा वाचकों द्वारा हनुमान और अर्जुन व राम और कृष्ण की महिमा आदि संवाद का वर्णन किया गया। हथगाम अन्तर्गत बडा शिवाला पट्टी शाह में कथा का वर्णन करते हुए यज्ञाचार्य पारसनाथ द्विवेदी,आलोक नाथ द्विवेदी, कृष्ण चन्द्र व कथा वाचक राजेश्वरानंद ने बताया कि भगवान हनुमान और अर्जुन का संवाद व राम और कृष्ण की महिमा का वर्णन कर सन्तों का मन प्रफुल्लित पुलकित किया गया। और इन्होंने बताया कि श्री श्री 108 स्वामी राघवानन्द जी महराज द्वारा अमृत मयी वाणी द्वारा भक्तों को भक्ती की धर्मनिष्ठ की धारा से आनन्दित कर दिया।तथा इन्होंने बताया कि ऐसी वाणी को सुनने के लिए मुस्लिमं हिन्दू सभी धर्मो के लिए लोग आकर सहभागिता निभाते हैं। इस मौके पर माधवदास, बालकदास, रामदास अन्नू महराज,डव्वलूनन्द, रणवीर, सुमेर, राजू अवस्थी , अंशू महराज, अवधेशानंद महराज सहित सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share