उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के कीचक गढ़ी गांव के समीप एनएच2 पर एक ब्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिसके चलते ब्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कीचक गढ़ी गांव निवासी भगवान दीन सिंह का 55 वर्षीय पुत्र शिव बहादुर सिंह बीती शाम खाना खाने के बाद रोड पर पान मसाला खाने गया था। तभी रोड से निकला एक तेज रफ्तार वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिसके चलते शिव बहादुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!