उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खण्ड तेलियानी के ग्राम पंचायत सेनीपुर मलौनी में मनरेगा से अमृत सरोवर के खुदाई/सिल्ट सफाई के कार्य का जिलाधिकारी श्रुति ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब में आउटलेट-इनलेट की जानकारी नही देने पर सहायक तकनीकी महेश मिश्रा को चेतावनी देने के निर्देश डीसी मनरेगा को दिए

और कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर वर्षा के पूर्व अमृत सरोवर तालाब की खुदाई/सिल्ट सफाई का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाय अन्यथा कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीसी मनरेगा ए0के0 गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share