उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के समीप दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिलावन गांव निवासी छोटेलाल का 20 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार किसी काम से बिंदकी कस्बा आया हुआ था। वहां से वापस जाते समय खजुहा कस्बे के समीप सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सुमित की हालत गंभीर देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही दूसरी बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचते पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल सुमित को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!