उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे स्थित ओवर ब्रिज के समीप एक मैजिक बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ निकल गई। जिसके चलते बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको घायल अवस्था मे परिजन अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप मोहल्ला निवासी अजय प्रताप सिंह 42 वर्षीय पत्नी निशा अपने परिजन की बाइक पर सवार होकर मलवां थानां क्षेत्र किसी काम से गई थी।

जब वह मलवा ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी एक मैजिक बाइक में टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!