उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 पर एक बाइक सवार अपनी बहन और भांजे को बाइक पर सवार कर शहर आ रहा था। जब वह सुल्तान नगर एनएच 2 पर पहिंचा तभी एक नाबालिग बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक व बच्चा मामूली चोटिल हुए पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत घायलों को इलाज के लिए स्थानीयों ने बैटरी रिक्से पर सवार कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के अम्लिहा पाल गांव निवासी हंसराज का 24 वर्षीय पुत्र अंकित अपनी 22 वर्षीय बहन रश्मि पत्नी शिव सिंह व डेढ़ वर्षीय उसका पुत्र गुड्डू को बाइक पर सवार कर फतेहपुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पर बहन को सवार करने आ रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर एनएच 2 पर पहुंचा तभी सामने से आए थरियांव थाना क्षेत्र के चक मुगल गांव निवासी दल्लू के 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र दीपू ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक अंकित उसका भांजा गुड्डू मामूली रूप से चोटिल हुए हो गए।
नाबालिग बाइक चालक दीपू
वही बाइक पर बैठी उसकी बहन रश्मि गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को स्थानीयों ने बैटरी रिक्शे पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!