उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव के समीप एक युवक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर पेड़ से फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था उसको परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव निवासी रामदत्त सिंह का 56 वर्षीय पुत्र राजकुमार आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।

तभी उसका पैर पेड़ से फिसल गया और वह नीचे गिर कर घायल हो गया। तुरन्त परिजन घायल अवस्था मे राजकुमार को इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!