उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के करहा मजरे मझिलगांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के करहा मजरे मझिलगांव निवासी मोतीलाल का 25 वर्षीय पुत्र प्रमेश कुमार किसी काम से पैदल जा रहा था। तभी उसको चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से प्रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी एम्बुलेन्स से हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भरतीं कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!