उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप खेतों में किसान अपने मक्के की खेत की निराई कर रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया परिजनों को जानकारी हुई तो किसान को झाड़-फूंक के लिए इधर उधर ले जाने के बाद सफलता न मिलने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी स्वर्गीय हुबलाल का 42 वर्षीय पुत्र राम रतन अपने मक्के के खेत की निराई कर रहा था। तभी वहां कहीं छिपे जहरीले सांप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो राम रतन को झाड़ फूंक के लिए इधर-उधर लेकर भागने लगे सफलता न मिलने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share