उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सचौली गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्से पर सवार नवयुवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के देवलान गांव निवासी इमामबक्स का 18 वर्षीय पुत्र अकबर जो सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव में अपनी मौसी के घर रहते हुए प्लंबर का काम कर रहा है। आज वह घर से घर से काम के लिए निकला था कम से वापस वह ई-रिक्से पर सवार होकर अपनी मौसी के घर लौट रहा था। तभी रिक्शा मलवा थाना क्षेत्र के सचौली गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार अकबर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By