G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गांव के एनएच 2 पर बीती देर शाम एक बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी रिंकू पटेल की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी मलवा थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गांव अपने मायके आई हुई थी।

तभी देर शाम एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share