G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी हुई महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामबाबू की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी अपने पुत्र संदीप के साथ ललौली थाना क्षेत्र के कछौछा गांव रिस्तेदारी में गई थी वहां से वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रही थी।

जैसे ही उसकी बाइक पमरौली गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी हुई महिला गीता देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share