G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप खेतों में धान की बियाड लगाने गई किशोरी को खेत मे छिपे सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी शिवपूजन की 16 वर्षीय पुत्री सलोनी गांव के समीप खेतों में धान की बियाड लगाने गई थी। तभी उसको सांप ने काट लिया सलोनी ने साँप काटने के जानकारी अपने परिजनों को दी तो तुरंत परिजन सरकारी एम्बुलेन्स से किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share