उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामबाबू की 19 वर्षीय पुत्री श्वेता उर्फ प्रीति ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जब परिजनों ने उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको फाँसी के फन्दे से उतार कर घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!