G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप नाका पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव निवासी रमेश चंद की 53 वर्षीय पत्नी श्यामकली कहीं अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। जब वह कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो नाका पार करते समय ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share