उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में महिलाओ के हित एवं संरक्षण से सम्बन्धित विविध विषयो पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन आज तहसील सभागार कक्ष खागा में आयोजित किया गया। शिविर में नित्या पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि शंकर यादव तहसीलदार खागा, विनीत त्रिपाठी श्रम परिवर्तन अधिकारी, डा0 आर0के0 वर्मा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 इस्तियाक नोडल अधिकारी, डा0 कामना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदों, कान्ती महिला थाना अध्यक्ष, संतोष कुमारी शुक्ला मध्यस्थ अधिवक्ता, दीपिका श्रीवास्तव मध्यस्थ अधिवक्ता, अमित तिवारी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, शिव सौरभ मिश्रा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, धीरेन्द्र अवस्थी विधिसह परिवेक्षाधिकारी,

प्रदीप कुमार गुप्ता डी0ई0ओ0, तबस्सुम पराविधिक स्वयं सेवक, उमेश सिंह भदौरिया पराविधिक स्वयं सेवक एवं अनीत कुमार अग्रहरि पराविधिक स्वयं सेवक एवं तहसील खागा क्षेत्र की महिलाए उपस्थित रहीं। उपरोक्त कार्यक्रम में नित्या पाण्डेय, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बलिकाओं, युवतियों व महिलाओं को उनके शिक्षा का अधिकार, भरण-पोषण अधिकार, कार्य स्थल पर छेड-छाड/यौन उत्पीडन से सम्बन्धित संरक्षण का अधिकार, पुरूषों के समान पारश्रमिक का अधिकार, यौन उत्पीडन पर पीडिता का नाम सर्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिस्तेदारो के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व संबन्धी लाभ का अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार,

रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, पीडिताओं को क्षतिपूर्ति पाने आदि के अधिकारों की जानकारी दी गयी। डा0 कामना द्वारा सर्वाइकल कैंसर से सम्बन्धित जानकारी, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी एवं कान्ती महिला थाना अध्यक्ष द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी, एवं रवि शंकर तहसीलदार खागा द्वारा महिलाओं के अधिकारों का सही प्रयोग किये जाने एवं बालिकाओं को शिक्षित किये जाने से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By