G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव में एक किशोर अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहा था। तभी पेड़ की डाल टूट गई और किशोर डाल सहित नीचे गिर कर घायल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव निवासी श्रावण कुमार का 11 वर्षीय पुत्र करन अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था। तभी पेड़ की डाल टूट गई और किशोर नीचे गिर कर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share