उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के समीप खेतों में काम करने गए किशोर को सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी किशोर ने अपने परिजनों को दिया। तुरंत परिजन किशोर को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुवा जवाहर नगर मोहल्ला निवासी रहमत अली का 17 वर्षीय पुत्र इशरत अली खेतों में काम करने गया था। तभी उसको सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी किशोर ने अपने परिजनों को दी तो तुरंत परिजन उसको बबुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share