उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के समीप रिंद नदी से लगे नाले में मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी पप्पू का 22 वर्षीय पुत्र राजू गांव के समीप रिंद नदी से लगे नाले में मछली पकड़ने गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। राजू जब शाम को जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नही चला। आज सुबह खोजते हुए नाले के समीप देखा तो राजू की चप्पल पड़ी दिखाई दी और जब नाले में देखा तो उसका शव पानी मे तैर रहा था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!