उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी मोहर्रम पर्व (चंद्रदर्शन के अनुसार) पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं, सम्भ्रांत/गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उन्होंने कहा कि सभी सुझाओं/शिकायतो में नियमानुसार कार्यवाई करते हुए अमल में लाया जाएगा। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। उन्होंने ताजियादारों से कहा कि किसी नई परंपरा की शुरूवात न करे परंपरागत ढंग से मनाए।

अधिशाषी अभियंता विद्युत अपने क्षेत्र से निकलने वाले ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर ले जहां भी तार ढीले है उनको सही करा दे। साथ ही विद्युत कर्मचारियो की ड्यूटी लगा दे और सूची से अवगत करा दे। अधिशाषी अधिकारी शहरो एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस के मार्गों की साफ सफाई व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करा दे। जुलूस में अस्त्र शस्त्र पूर्णतया वर्जित है। उन्होंने कहा की ताजिया की कमेटी गठित कर लिया जाय और कमेटी से आग्रह किया की स्वयं सेवक वैलेंटियर के रूप में लगा दे। जुलूस के निकलने वाले मार्गों के व्यापारियों/दुकानदारों से अनुरोध किया कि जुलूस वाले दिन सीसीटीवी कैमरा जुलूस की ओर मोड़ दे।

सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना अपना त्योहार मनाएं। असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक,

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, खागा नन्द प्रकाश मौर्य, बिंदकी मनीष कुमार, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम, विद्युत् वितरण खण्ड सदर बिंदकी, खागा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एआरटीओ, जिला आबकारी अधिकारी, अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, विश्व हिन्दू परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष खागा शिवचन्द्र शुक्ला, शहरकाजी कारी फरीदुद्दीन कादरी एवं काजी शईदुल इस्लाम सहित संभ्रांत नागरीकगण उपस्थित रहे।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!