उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उतराखण्ड प्रदेश के हरिद्वार बैराज से 110001 क्यूसेक नरोरा बैराज से 120642 क्यूसेक व कानपुर बैराज से 426507 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे जनपद में गंगा नदी खतरे के निशान 36 से०मी० ऊपर बह रही है। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ हेतु समस्त अधिकारीगणों को कार्यविभाजन कर जिम्मेदारियाँ सौपी गयी है। जनपद के तहसील बिन्दकी के अन्तर्गत वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित ग्राम जाड़े का पुरवा में 56 परिवार बिन्दकी फार्म में 48 परिवार बेनी खेड़ा में 10 परिवार सदनहा में 15 परिवार है। उक्त ग्राम महुआ घाट दरियापुर में बसाया गया है। उक्त बाढ़ से कुल प्रभावित पीडित परिवारों 129 है। 129 परिवारों को आज विधायक, जहानाबाद एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी उपस्थिति में राशन किट एवं डिग्निटी किट प्रत्येक परिवारों को वितरण किया गया। साथ ही प्रतिदिन दो बार पका भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसे सुबह 11.00 बजे व शाम 8.00 बजे पूडी, सब्जी, ताजा भोजन दिया जा रहा है। उक्त पीडित परिवारों को प्रथम किट के रूम में लाई-5 किलो, भुना चना 2 किलो, गुड़ किलों, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस 1 पैकेट, मोमबत्ती-1 पैकेट, नहाने का साबुन 2 अदद जरीकेन 20 लीटर तथा तिरपाल 1 दिया गया है। द्वितीय किट आटा 10 किलो चावल 10 किलो अरहर दाल 2 किलो आलू 10 किलों, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम सब्जी मसाला 200 ग्राम सरसों का तेल 1 लीटर, नमक 1 किलो दिया गया है।

और महिलाओं एवं किशोरियों को डिग्निटी किट के माध्यम से सनेटरी पैड 20 साबुन-1 (कपड़ा धोने का) तौलिया 1, सूती कपड़ा 1 मीटर, डिस्पोजल बैग 20 तथा मग 1 अदद दिया गया है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को रूकने हेतु लाइटिंग, पीने का पानी हेतु 02 पेयजल टैंकर एवं तिरपाल के साथ रहने की व्यस्था की गई है। नायब तहसीलदार बिन्दकी वाढ शरणालय कैम्प हेतु नोडल अधिकारी को नामित किया गया है। बाढ़ शरणालय में गददा, तकिया चादर जनरेटर एवं रोशनी की व्यवस्था की गयी है। बाढ़ पीड़ित परिवारों के जानवरों को भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था की गयी है। जलप्लावित गांव में आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में नाव के साथ लाइफ जैकेट एवं राउड की व्यवस्था की गई है। साथ ही आवागमन में पीडित परिवारों को कोई बाधा नहीं हो रही है पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में लगातार कैम्प किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से एम०ओ०आई०सी० गोपालगंज द्वारा बाढ़ पीडित क्षेत्र में लगातार कैंप किया जा रहा है। यदि गंगा का जलस्तर और अधिक बढ़ता है तो पीडित परिवारों के लिए पंचायत भवन आशापुर प्राथमिक विद्यालय आशापुर एवं प्राथमिक विद्यालय अभयपुर में रहने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। खण्ड विकास अधिकारी मलवां द्वारा बाढ़ चौकी क्षेत्र में सफाई कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन साफ-सफाई की जा रही है सम्पूर्ण बाढ प्रभावित क्षेत्र एवं बाढ़ चौकी का प्रभारी नायब तहसील बिन्दकी एवं तहसीलदार बिन्दकी द्वारा प्रतिदिन संपूर्ण व्यवस्था देखी एवं की जा रही है। जनपद के अन्तर्गत अतिरिक्त दो तहसील खागा एवं सदर में बाढ़ की स्थिति नहीं है। आपालकालीन की दशा में जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय कलेक्ट्रेट-में बाढ़ कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जनपद में बाढ़ से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जनपद में स्थापित कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क करें-हेल्पलाइन नम्बर 05180-298632 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!